बड़ेडोंगर के मां दन्तेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व की तैयारी हुई पूर्ण, कल से जलेगे आस्था के जोत ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोंगर में स्तिथ मां दन्तेश्वरी की पावन धरा में चैत्र नवरात्र पर्व हेतू मंदिर समिति व ग्रामवासियों द्वारा विशेष तैयारी पूर्ण कर लिया गया है ।

जिसमें बड़ेडोंगर के सभी धार्मिक स्थलों में साफ सफाई रंग रोगन व सजावटी का कार्य किया जा रहा है, गांव के सभी पारा टोला द्वारा अलग अलग जगहों में सजावट का कार्य किया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में देवद्वार कालोनी व पत्थरागुड़ा को साथ सजावट हेतु दिया गया है, पारा चिलबाही को कलश सजाने व सुव्यवस्थित करने, बेलभाटा पारा को मां भंगाराम मंदिर में सफाई सजावट, पाण्डेपारा को मां शीतला मंदिर में सफाई सजावट,अंधियारीकोट पारा को बाबा रणबीर मंदिर में सफाई सजावट, शहरपारा को गजभारन, खम्बेश्वरी स्थल पर साफ सफाई सजावट,भैंसाबेड़ा पारा को महादेव पहाड़ी में साफ सफाई सजावट, बेड़ागांव पारा को बालाजी मंदिर व मां दन्तेश्वरी मंदिर सीढ़ी से नीचे सफाई सजावट, लाटापारा को दोना पत्तल वह भण्डारा व्यवस्था,आवासप्लाट को बाण्डाबाघ,भीमादेव,देवमेला भ्रमण स्थल साफ सफाई,किया जा रहा है । कल चैत्र नवरात्र की शुरुवात होगी जिसमे नौ दिनों तक मां दंतेश्वरी मंदिर सहित बड़ेडोंगर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा । मंदिर समिति द्वारा मंदिर ज्योति कलश स्थापना की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है । कल से नौ दिनों तक मंदिर में आस्था के जोत जलेंगे ।

Express MPCG