माकड़ी में पंचायत सचिवों के हड़ताल जारी,हड़ताल के चलते आमजनों को हो रही है परेशानियां ।


@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर 2 वर्ष परीक्षा अवधी पश्चात शासकीयकरण नहीं होने से माकड़ी ब्लाक के 67 पंचायत सचिव 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं , आज 21मार्च को पंचायत सचिवों का हड़ताल जारी रहा ।

हड़ताल पर बैठे सचिवों ने बताया की मुख्यमंत्री के द्वारा दिसंबर 2021 तक शासकीय करण करने का आश्वासन दिया गया था और पंचायत मंत्री के द्वारा 1 फरवरी 2023 को सचिव संघ के द्वारा 70 डेलीगेलन सदस्यों के समक्ष 2023 -24 के बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था परंतु 6 मार्च 2023 के बजट में पंचायत सचिवों के शासकीय करण के संबंध में राज्य सरकार के द्वारा सचिवों के हित में किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ के समस्त सचिव में भारी आक्रोश एवं नाराजगी है, इसी नाराजी के चलते सचिवों द्वारा हड़ताल पर चले गए हैं । जिसके चलते शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं कार्य जैसे नरवा, गरवा, घुरवा,बाड़ी , जन्म, मृत्यु, जाति निवास,सा0 स0 पेंशन सुखदास द्वारा पेंशन वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वन अधिकार पत्र, मनरेगा भूमिहीन कृषि मजदूर किसान न्याय योजना मिशन अंत्योदय राशन कार्ड, गोहाना न्याय योजना प्रधानमंत्री आवास, मार्च का वित्तीय लेखा-जोखा , जीपीडीपी वन योजना, बजट एवं समस्त निर्माण कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित है एवं विकासखंड माकड़ी के समस्त पंचायत भवनों में ताला लटका हुआ देखते हुए ग्रामीणों में खलबली मच गई है।

Express MPCG