छिंदपेड़ से टकराई बाइक,एक युवक की हुई मौत,दो युवक घायल

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव से बड़ेडोंगर जाने वाले मार्ग पर स्तिथ ग्राम बैलगांव तालाब के पास सोमवार 20 मार्च की शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार तीन युवक छिंदपेड़ से टकरा गए, इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तो वही दो युवक को गंभीर चोट आई है, दोनो घायल को 108 से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

जानकारी अनुसार ग्राम बड़गई निवासी हैं मुकेश नाग पिता लछन नाग उम्र 18 वर्षीय, विवेकानंद मरापी पिता शंकर मरापी उम्र 18 वर्षीय और कज्ज़ा नाग पिता मनीराम नाग उम्र 17 वर्षीय यह तीनो युवक एक बाइक में सवार होकर ग्राम भंडारसिवनी आश्रम में अपने भांजा से मिलकर वापस अपने घर जा रहे थे घर जाने के दौरान बैलगांव तालाब के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर छिंद पेड़ से टकरा गई , इस दुर्घटना ने तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो हुए, तीनों युवकों को 108 एंबुलेंस वाहन से उपचार के लिए तत्काल फरसगांव अस्पताल लाया गया, उपचार के दौरान डॉक्टर ने मुकेश नाग को मृत घोषित कर दिया , वही घायल विवेकानंद और कज्जा नाग का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है ।

परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने थाने में 21 मार्च को अपराध और मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना कर रही है ।

Express MPCG