बे मौसम बारिश आंधी तूफान से भारी नुकसान

राजीव जायसवाल

दंतेवाड़ा:-बीते दिनों संभाग में बेमौसम बारिश-अंधड़ से दंतेवाड़ा जिले में भी भारी नुकसान की सूचनाएं आ रही है । जिले के युवा एसडीएम ने इस विषय में राजस्व अमले को प्रत्येक पीड़ित नागरिक तक पहुच नुकसान का आंकलन करने निर्देश दिया है । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मौसम की लुकाछिपी तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का तो नुकसान हुआ ही है कुछ स्थानों पर मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने के समाचार मिल रहे है । बताना जरूरी है कि अक्सर ऐसे प्राकृतिक कहर के बाद प्रशासनिक सुस्ती की चर्चाएं आम होती हैं लेकिन इन दिनों जिले में राजस्व अमले ने जिस तरह से मोर्चा सम्हाला है लोगों में आशा जगी है । प्रभावित कुछ स्थानों पर मीडिया ने पाया कि पूर्व के अपेक्षा अब राजस्व कार्यो में तेजी आ गयी है । निचले स्तर के कर्मी गांव पहुचने लगे हैं । ग्रामीण बताते हैं कि मोबाइल फोन नहीं उठाने वाले कर्मी अब खुद पहुच रहे है। नए बदलाव की ओर बढ़ते जिले के लिए यह सुखद संकेत है ।बहरहाल, राजस्व अमले ने कहा कि जहा भी जान-माल का नुकसान हुआ है सूचना देवें ।तत्काल प्रकरण नाकर राहत देने विभाग तैयार है। उम्मीद होगी प्रशासनिक कसावट का यह दौर बरकरार रहे और सरकारी कार्यो का निपटारा समय सीमा में हो ताकि आमजन को त्वरित राहत मिले ।

Express MPCG