दिनेश साहू चारामा
आम आदमी पार्टी चारामा के ब्लॉक अध्यक्ष केशो सिन्हा के नेतृत्व में 20 मार्च को एक बार फिर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नियम विरुद्ध हो रहे रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने ज्ञापन सौंपा गया है । बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के द्वारा लगभग 3 सप्ताह पहले भी चारामा के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर टाहकापार,चिनौरी और बासनवाही की रेत खदानों मे दिन रात हो रहे नियम विरुद्ध रेत उत्खनन पर कार्यवाही के लिए पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया गया था लेकिन प्रशासन के द्वारा इस पर रोक लगाने के लिए किसी भी तरह की पहल नहीं की गई । रेत माफियाओं की मनमानी पर रोक लगाने 20 मार्च को आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को फिर से ज्ञापन सौंपा है और अल्टीमेटम दिया गया है कि 3 दिवस के भीतर चैन माउंटेन मशीन से नदियों में हो रहे अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी । ज्ञापन सौंपने के दौरान अख्तर खान,गजानन्द नागराज,अर्जून राम,कुंती नेताम,शिवबती,लतादेवी,महेंद्र सिन्हा,फूलवती नरेटी,दिनेश्वर पटेल,मकसूदन साहू सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
