
@ दिनेश साहू
विकासखंड चारामा के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा एक बार फिर से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम से अनुविभगीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया है पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा पहले भी अधिकार रैली निकालकर अपनी माँगें पूरी करने प्रदर्शन किया जा चुका है जिसके बाद भी शासन की ओर से उनकी मांगों को लम्बे अंतराल के बावजूद लंबित रखा गया है । जिसके संबंध में ज्ञापन सौंपने के दौरान पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष राजकुमार साहू,जितेन्द्र साहू,परमानंद साहू,धन्नू साहू,गौरी शंकर साहू,नरोत्तम वैष्णव,देव कोशरिया,अंकित सिन्हा,गोलू सिन्हा,बृजलाल साहू,धर्मेंद्र साहू,सत्कार पटेल सहित जिला मीडिया के प्रभारी बोधन साहू उपस्थित रहे ।
