बस्तर विधानसभा मुख्यालय में हुए बारिश के नुकसान की खबर सुनते हीं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल को मिलने पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर चंदन कुमार, एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी टीम बनाकर किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु कार्य करें
@ राजीव जायसवाल

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर ने विकासखंड बस्तर एवं विकासखंड बकावंड मे भारी बारिश आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से लोगों को काफी नुकसान आम लोगों एवं किसानों को काफी नुकसान हुआ है इसको देखते हुए तत्काल विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गणेशराम बघेल को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में जाकर आम जनता एवं किसानों को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा
विधायक बघेल का दिशा निर्देश मिलते ही जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल ने रविवार को प्रात काल से ही क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओ और क्षतिग्रस्त का जायजा लिया
