एसपी अक्षय कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस थानों की टीम और साइबर सेल टीम कहर बन टूट रही है मवेशी तस्करो पर, लगातार मवेशी तस्करो पर कार्यवाही से थानों में जप्त वाहनो की लग रही लाइन, अंबागढ़ चौकी पुलिस व साइबर सेल टीम ने मवेशी से भरी वाहन सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बेजुबान पशुओं को अम्बागढ़ चौकी पुलिस की तत्परता ने दिया नया जीवन,


@ हरदीप छाबड़ा,

अंबागढ़ चौकी-पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी वाई0 अक्षय कुमार (I.P.S.), अति0 पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध पशु तस्करी गोरख धंधे पर नकेल कसने अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 18-19 मार्च 2023 को थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही कर 04 आरोपियों के कब्जे से 07 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के कृषि कार्य योग्य बैल, दूध देने योग्य गाय, भैंस को कत्लखाने ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपीगणों के विरुद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय सीजेएम न्यायालय अम्बागढ़ चौकी पेश किया गया|
दिनांक 18-19 मार्च 2023 के दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन में कृषि कार्य योग्य बैलों और दुध देने योग्य गाय भैंसों को बिना चारा पानी की व्यवस्था किए, भूखे प्यासे रस्सी में बांधकर, कौड़ूटोला के रास्ते कत्लखाने नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जाने वाले है कि सूचना पर थाना प्रभारी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा द्वारा सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल स्वयं के नेतृत्व में टीम तैयार कर ग्राम कौड़ूटोला चौक में नाकाबंदी किया गया, पिकअप क्रमांक MH 34 BG 3956 और MH 34 BG 7902 चालक और उसके साथी पुलिस नाकाबंदी को देखकर वाहन छोड़कर भागने लगे जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम सोमेश्वर करमबे पिता अरूण करमबे उम्र 34 साल निवासी बोड़ेगांव थाना ब्रम्हपुरी जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र),यशवंत गौली पिता विष्णु गौली उम्र 32 साल निवासी कौड़ुटोला थाना अंबागढ चौकी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी,पंकज पीलहारे पिता टिकाराम पीलहारे उम्र 27 साल निवासी कुर्जा ब्रम्हपुरी थाना ब्रम्हपुरी जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र),भूपेन्द्र जनबंधु पिता गौतम जनबंधु उम्र 22 साल निवासी कौड़ुटोला थाना अंबागढ चौकी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी का रहने वाले बताए, जिनसे पूछ्ताछ करने पर संदेहास्पद जवाब दिए जिनसे पशुओं को ले जाने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया आरोपीगण द्वारा किसी प्रकार से कागजात नहीं पेश करने पर आरोपी के कब्जे से उपरोक्त पशुओं को परिवहन करने में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक 01. MH 34 BG 3956, 02. MH 34 BG 7902 किमती 1200000 रूपये, 07 नग विभिन्न रंग, उम्र तथा हूलिये के कृषि कार्य एवं दुध देने योग्य मवेशी किमती लगभग 37500 रूपये तथा सोमेश्वर के कब्जे से बरामद नगदी 2000 रूपये कुल 1239500 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 डी ई एफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय सीजेएम कोर्ट अंबागढ़ चौकी पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक होमप्रकाश सलामें, प्रधान आरक्षक उमेश यादव, आरक्षक मनीष रावटे,ललित कुंजाम, त्रिवेश सोनवानी एवं सायबर सेल टीम मोहला का उल्लेखनीय भूमिका रहा|

“थाना क्षेत्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा”

Express MPCG