
@ दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के प्रत्येक बूथों पर बूथ विस्तारक 2.0 की शुरुआत 14 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक़ चलेगा.बूथ विस्तारक अभियान के तहत समस्त बूथों का डिजिटलीकरण किया जाएगा. बूथ विस्तारक 2.0 अभियान के तहत बांधवगढ़ विधानसभा 89 अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा गांव के बूथ क्रमांक 231 मे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा बूथ अध्यक्ष. बी एल ओ 2 और महामंत्री की बैठक ली गई. उन्होंने त्रिदेव की बैठक लेते समय कहा कि बूथ के त्रिदेव का काम है अपने जनता से सीधे जुड़कर सरकार द्वारा चालाई जा रही योजनाओ के बारे मे बताना और चल रही योजनाओं का लाभ जनता कों कैसे मिले उसका चिंतन करना.उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह. भा ज पा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे मंडल अध्यक्ष नौरोज़ाबाद योगेश द्विवेदी.जिला उपाध्यक्ष इंद्र पाल सिंह. राकेश द्विवेदी. बूथ विस्तारक अभियान 2.0 बूथ क्रमांक 231 के विस्तारक अनिल मिश्रा. पुहूप सिंह. जितेंद्र द्विवेदी . संजीत द्विवेदी. सम्पत बैगा बूथ अध्यक्ष अशोक सोनी बी एल ओ 2 हरिशंकर बैगा. महामंत्री ब्रजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे.
