@ दिनेश साहू चारामा
विकासखण्ड चारामा के ग्राम पंचायत सिरसिदा में 19 मार्च को ग्रामीण साहू समाज के द्वारा बड़े ही धूम धाम से भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर भक्त माता कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती की गई । तत्पश्चात समाजिक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में चारामा तहसील साहू समाज अध्यक्ष जितेन्द्र साहू भी शामिल हुए और समाज के लोगों को भक्त माता कर्मा के जीवनकाल में किये गए समाजिक व धार्मिक कार्यों से सीख लेने की बात कही । वहीं जिला साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा की हमेशा समाज हित के काम में सभी समाजिक बंधु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के लोगों के सुख दुख में सदैव साथ देने की बात कही । कार्यक्रम में साहू समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
