तैलिक कुल की आराध्य देवी भक्तमाता कर्मा की जयंती बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई गई

@ दिनेश साहू चारामा

नगर में आज साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई गई । माता कर्मा की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं उनके साथ छत्तीसगढ़ गौ सेवा सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव,नगर पंचायत के अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन, साहू समाज चारामा के अध्यक्ष शेखर सोनकले , पार्षद सुभाष सोनकर,मोहित नायक,खण्ड शिक्षा अधिकारी केशव साहू,विधायक प्रतिनिधि हिर्वेन्द्र साहू,भागी राम साहू,भुनेश्वर साहू,धर्मेंद्र कुमार साहू संगठन सचिव आई टी प्रकोष्ठ की उपस्थिति में भक्त माता कर्मा की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उत्तम साहू ने किया और कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में तन मन धन से लगे रहना और दिन दुखियोँ के लिए दया भावना रखना ऐसे ही पुनीत कार्यों के कारण भक्त माता कर्मा का सदा यशगान होता रहा है । भक्त माता कर्मा उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में समुद्र के किनारे रहकर अपने आराध्य बालकृष्ण को अपने हाँथों से उनकी मनपसंद खिचड़ी खिलाती रही और उनकी बाल लीलाओं का आनंद माता यशोदा जी की ही तरह लेती थी । विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि भक्त माता कर्मा के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरुरत है कर्मा बाई के जीवन से आत्मबल निर्भीकता साहस पुरुषार्थ व समानता की शिक्षा मिलती है उन्होने अपने जीवन में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है कहते हुए साहू समाज को इस अवसर पर शुभकानाएं दी है ।

Express MPCG