@ आयूष श्रीवास्तव
एंकर- कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिलपुटी में 18 मार्च की दोपहर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दे जिले में आज दोपहर से बेमौसम बरसात हो रही है। इसी बीच ग्राम चिलपुटि की दो नाबालिक बच्चियां अपने गांव में इमली बिनने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश तथा बिजली चमकने के चलते वह दोनो आकाशीय बिजली की चपेट में गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा 108 की सहायता से दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा बच्चियों की मौत होने की पुष्टि की गई। मामले की जानकारी कोंडागांव पुलिस को दी गई। कोंडागांव पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुए बच्चियों के शव को जिला अस्पताल के शवघर में रखवाया गया है। बता दे चिलपुटी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मोनिका नाग पिता देवीसिंह नाग उम्र 10 वर्ष तथा राधा मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई हैं। हादसे का समय दोपहर 02:30 PM ।
