आकाशीय बिजली गिरने से खैरवाही की महिला और युवती घायल घायलों को 108 की मदद से चारामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहा पर उनका उपचार जारी है


@ दिनेश साहू

घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है जिसमे अपने घर पर ही खाना खाने की तैयारी कर रही महिला व युवती आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह से झुलस गए हैं ।जिनको 108 की मदद से चारामा अस्पताल लाया गया है जहां पर दोनो घायलों का इलाज किया जा रहा है ।दोनो ही ग्राम खैरवाही के बताए जा रहे हैं जिनमे महिला का नाम राधिका टाण्डीया पति हरीशचंद्र उम्र 46 वर्ष व युवती का नाम मनीषा पिता हरीशचंद्र उम्र 24 वर्ष बताया गया है ।

Express MPCG