डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया

@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर– एकता जनसेवा फाउंडेशन पश्चिमी बंगाल के द्वारा अपने सदस्यों को सेवा कार्य के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इसी कड़ी में डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर निवासी को उनके जन सेवा कार्य के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023 से नवाजा गया है श्रीवास्तव द्वारा संक्रमण काल में लॉकडाउन के चलते संक्रमित लोगों के घर में जाकर दवाइयां पहुंचाया जाता था एवं उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद, सहयोग भी किया किया गया और अभी भी बीमार व्यक्तियों को उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचा कर इलाज करवाया जाता है तथा बीमारी से पीड़ित लोगों के घर जाकर के उनकी हौसला बुलंद करने का पुनीत कार्य उनके द्वारा किया जाता है डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव अनेक सामाजिक संगठन से जुड़कर सेवा कार्य में तत्पर लगे हुए हैं! उन्होंने बताया कि अपने लिए नहीं अपनों के लिए सेवा करने आनंद महसूस होती है! उन्होंने कहा तेरा तुझको अर्पण मेरा क्या! इस सम्मान के लिए एकता जनसेवा फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया!