
@ दीपक विश्वकर्मा
उमरिया- युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष असलम शेर द्वारा कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में उमरिया के गांव एवं शहर में पहुंच कर लोगों से जन सम्पर्क कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प दिलवा रहे। असलम शेर ने बताया कि प्रदेश की जनता माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतुर है और जनता की चाह रही है की माननीय कमलनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की जनता चाह रही है की गरीबों के मसीहा विकास पुरुष माननीय कमलनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और प्रदेश का विकास हो।
