
@ दीपक विश्वकर्मा
•उमरिया।नगर पालिका परिषद उमरिया की पार्षद रामायणवती कोल ने सरकार से लाडली बहना योजना का लाभ प्रत्येक महिला को दिलाने की मांग की है। उन्होने कहा कि शासन द्वारा इस महात्वाकांक्षी योजना मे सिर्फ 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को ही पात्रता की श्रेणी मे रखा है। इसके अलावा किसी भी तरह के मानदेय सहित अन्य न्यूनतम सुविधाएं पाने वालों को भी बाहर कर दिया गया है। जिससे कई बहने इस योजना से वंचित हो जायेंगी। उन्होने कहा कि बीते कुछ वर्षा मे घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल, किराना, अनाज, कपड़ा, कापी-किताब, स्कूल की फीस आदि सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हर महिला मंहगाई और आर्थिक समस्या से जूझ रही हैं। इस समस्या से राहत दिलाने के लिये सरकार प्रत्येक वर्ग की वयस्क युवती से लेकर वृद्ध महिला तक को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चत करे। उल्लेखनीय है कि नगर की युवा पार्षद रामायणवती शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे समाज सेवा के अलावा मातृशक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के कार्यो मे बढ़-चढ़ कर हिस्स लेती रहती हैं। उन्होने बताया कि चर्चा के दौरान कई महिलायें योजना की जानकारी नहीं मिलने की शिकायतें भी कर रहीं हैं। सांथ उन्हे आवेदन करने मे भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने शासन-प्रशासन से हितग्राहियों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
