
@दीपज विश्वकर्मा
•उमरिया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमृतलाल यादव ने विद्युत विभाग से बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है। उन्होने बताया जिला मुख्यालय तथा उससे सटे गांवों मे बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। पिपरिया, सेमरिया, कोयलारी, चंदवार, अमहां, बड़ेरी, कछरवार, लोढ़ा आदि दर्जनो गांवों मे फाल्ट के नाम पर अघोषित कटौती की जा रही है। इन दिनो बच्चों की परीक्षायें चल रही हैं, ऐसे मे बिजली की समस्या ने उनके भविष्य के लिये खतरा पैदा कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार जनता के हित की बात करती है तो दूसरी तरफ भारी-भरकम बिजली के बिल भेज कर उन्हे परेशान कर रही है। जिन गावों मे आधे से अधिक लोग नियमित बिल जमा कर रहे हैं, वहां भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार से बच्चों के जीवन को देखते हुए अघोषित कटौती रोकने तथा खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने की मांग की है।
