@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान
अन्तर्गत कर्मचारी पी.आर.पी., आर.बी.के., सक्रीय महिला , पशु सखी, कृषि सखी, एफ. एल. सी., आर.
पी., बैंक मित्र सभी कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर फरसगांव मुख्यालय ने हड़ताल पर बैठ गए हैं ।
फरसगांव ब्लाक बिहान क्रेडर्स संघ के अध्यक्ष अंजली पुजारी ने बताया कि वे सभी जिम्मेदार से मिशन का कार्य कर रहें है । जिसमें स्व सहायता समूह की गठन, मनरेगा
अभिशरण, आजीविका गतिविधि , गोठान का कार्य साथ ही विभिन्न अन्य विभाग का भी कार्य
पूरे महिने भर कर रहें है। सभी कैडर अपने मानदेय से संतुष्ट नही है । जिसके चलते सभी हड़ताल कर रहे हैं, उनकी पांच प्रमुख मांगे हैं की सभी कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाये, कर्मचारियों को नियमित किया जाय , मानदेय में बड़होत्री किया जाय , मानदेय का नियमित भुगतान किया जाये और यात्रा भत्ता भुगतान किया जाय।
इन सभी मांगों के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं । इनकी हड़ताल 25 मार्च तक जारी रहेगी यदि इसके बाद भी सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और उग्र आंदोलन करेंगे ।
