सीएम प्रवास से पहले कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने बांसकोट पहुंचे छ.ग. विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम

सीएम प्रवास से पहले कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने बांसकोट पहुंचे छ.ग. विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

कोंडागांव – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल 18 मार्च को कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट में आगमन होने वाला है,उनके आगमन से पहले क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के द्वारा संभावित कार्यक्रम स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया दिए।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च शनिवार को बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बांसकोट में आयोजित मां कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर खुली जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Express MPCG