एक सुत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – जनपद पंचायत फरसगांव के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एक बार भी नगर के दुर्गा मंच पर अपनी एक सूत्रीय मांगो को लेकर 16 मार्च से अनिशिचतकालीन हड़ताल पर चले गए ।

हड़ताल पर बैठे फरसगांव ब्लाक के सचिव संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने बताया की छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर पूरे छत्तीसगढ़ में सचिव संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं जिसके चलते फरसगांव ब्लाक के सभी पंचायत सचिव भी अपनी एक सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, सचिवों की बस एक मांग है की उन्हें परीक्षा अवधि के पश्चात उन्हें शासकीयकरण किया जाए जिसके लिए वे हड़ताल कर रहे हैं । उन्हें उम्मीद थी कि बजट सत्र में उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे सचिव संघ के लोग नाराज हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों पर आश्वासन देकर उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते सचिवों के द्वारा अपनी मांगो को पूरा करवाने फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर बैठ गए हैं । काम बंद कलम बंद हड़ताल पर चले गए है । इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में जनपद के सभी पंचायत सचिव शामिल हैं ।
