अनियंत्रित होकर पलटी 407 वाहन, एक की हुई मौत, कई घायल, 4 को आई गंभीर चोट ।
भरत भारद्वाज / आयुष श्रीवास्तव, ✍️
कोंडागांव – कोंडागांव जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए हैं जिसमें से चार को गंभीर चोट आई ।
मिली जानकारी के मुताबिक, तेतरकुटी बड़ेकनेरा के पास गुरुवार दोपहर को बोरियों से भरी 407 वाहन क्रमांक सीजी 27 एच 1613 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त वाहन में 7 से 8 लोग सवार थे, जो 407 में बोरिया लादकर राजागांव की ओर जा रहे थे। तभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

