@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – फरसगांव पुलिस ने नशे का सेवन कर बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे दो युवक पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।
फरसगांव थाने से मिली जानकारी अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 04 एमई 4140 के चालक अजय कुमार नेताम पिता सुकमन नेताम निवासी डूमर पदर अरंडी और बाइक क्रमांक सीजी 04 एन एम 7285 के चालक संजय नेताम पिता पुनऊ निवासी फरसगांव के द्वारा शराब का सेवन कर बाइक को लापरवाही पूर्वक चला रहे थे, पुलिस ने युवकों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन चेक करने पर नशे का सेवन करना पाया गया साथ ही इनके पास लाइसेंस भी नही होना पाया गया । दोनो युवकों पर पुलिस ने अपराध धारा 184,185, 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयारी कर न्यायलय भेजा गया है ।
