पुलिस ने मेले में आये हुए महिलाओं और छात्राओ को अभिव्यक्ति एप के बारे में दी जानकारी ।

@भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगाँव पुलिस के द्वारा फरसगाँव मेले में आये हुए महिलाओं और छात्राओ को महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून में उन्हे प्रदत्त अधिकारों पर आधारित छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गए ऑनलाइन अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मैगदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगाँव अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व फरसगाँव नगर के मेले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाकर मेले में आये हुये महिलाओं और छात्राओं को उनके मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड़ करवाने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गये अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया , उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

निरीक्षक प्रतिभा मरकाम ने महिलाओं को बताया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है।

इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इस दौरान फरसगाँव थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू, उप निरीक्षक प्रमोद कतलाम,नरेंद्र साहू,सहायक उप निरीक्षक राजीव गोटा, राजकुमार कोमरा, पीताम्बर कठार सहित थाना स्टॉप के साथ मेले में घूमने आए महिला और छात्राएं उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG