।
@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – छग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को कोंडागांव जिले के ग्राम बासंकोट में आगमन होने वाला है, जहा बासकोंट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे, उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही हैं ।
जिला कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल तथा अन्य अधिकारी बांसकोट पंहुचकर हेलीपेड – कार्यक्रम स्थल व मंच स्थल का अवलोकन करके बेहतर तरीके से तैयारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । उनके आगमन को लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनीधी भी हुऐ सक्रिय हो गए हैं । कार्यकर्ताओ के साथ जनता में खुशी का माहौल है ।
