फरसगांव जनपद में नए सीईओ जी.एल.चूरेंद्र ने किया पदभार ग्रहण, सरपंच संघ ने किया स्वागत

फरसगांव जनपद में नए सीईओ जी.एल.चूरेंद्र ने किया पदभार ग्रहण, सरपंच संघ ने किया स्वागत ।

 

 

भरत भारद्वाज ,✍️

 

कोंडागांव – फरसगांव जनपद पंचायत में पुराने सीईओ के तबादले के बाद अब नए सीईओ जी.एल.चुरेंद्र ने अपना पदभार ग्रहण किया , उनके पदभार ग्रहण करने पर सरपंच संघ के लोगो ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।

ज्ञात हो कि नए सीईओ चूरेंद्र इससे पूर्व राजनादगांव जिले के सीइओ के पद पर पदस्थ थे, उनका तबादला होने के बाद अब वे फरसगांव जनपद पंचायत में नए सीईओ के रूप में कार्य करेंगे । बताया जा रहा है की जी एल चुरेंद्र इससे पूर्व वर्ष 2006-07 में भी फरसगांव जनपद में सीईओ के पद में रहकर कार्य कर चुके हैं। उनके पदभार ग्रहण करने पर फरसगांव संघ के जिला अध्यक्ष सोनू राम नाईक ने नेतृत्व में सरपंच संघ के सभी लोगो ने एक साथ नए सीईओ चूरेंद्र का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया है ।

Express MPCG