सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मान ।

 

 

भरत भारद्वाज ✍️

 

कोंडागांव – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर 11मार्च को कार्यक्रम आयोजित की गई ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में फरसगांव एसडीएम सीमा ठाकुर उपस्थित रहे । 8 मार्च को होली पर्व होने के चलते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आज 11 मार्च को मनाया गया । इस आयोजन में उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के महिलाओं को महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई साथ ही साथ स्वास्थ विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग-अलग पदों में पदस्थ महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । बीएमओ के द्वारा मुख्य अतिथि सीमा ठाकुर को भी समान स्वरूप शाल व श्रीफल भेंट किया गया। फरसगांव अस्पताल में कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया ।

इस दौरान फरसगांव की एसडीएम सीमा ठाकुर ,बीएमओ आर ज्योतिर्मय प्रभावती, डॉक्टर दोनाक्षी रात्रे , डॉ शिवाश्री शांडिल्य , डॉक्टर सुमन नेताम, बीपीएम चेतन चौहान , बीईटीओ एन एल नेताम , शंकर सरकार सहित फरसगांव ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Express MPCG