राहुल गांधी के लिए जमीन देने की मांग, एसडीएम को लिखा पत्र को

बेमेतरा/रायपुर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ,सांसद राहुल गांधी के लिए एसडीएम बेमेतरा को पत्र लिखकर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बीजेपी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नवागढ़ देवादास चतुर्वेदी ने ढाई डिसमिल जमीन देने की मांग की है । पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।

दरअसल  भूमि आवंटित करने अनुविभागीय अधिकारी को देवादास चतुर्वेदी ने पत्र लिखा है. लेटर में ये उल्लेख है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ प्रवास दिनांक 24. 25. 26 फरवरी को हुआ था जहां पर उनके द्वारा अपने उदबोधन मे अपने उम्र को 52 वर्ष बताया गया और निवेदन पूर्ववक यह स्वीकार किया गया कि मेरे उम्र 52 वर्ष हो गया मेरे पास अभी तक खुद का पक्का मकान नही है जहा पर मै निवास कर सकू ऐसा उसने अपने भाषण में कहा था।

अतः आप से आग्रह है कि नवागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र अंर्तगत शासकीय भूमि सम्बलपुर रोड मे खसरा 659 नं, है जिससे उसके नाम पर 2.50 डीसमील जमीन आबंटित किया जाय जिससे केन्द्र सरकार का महत्व पूर्व योजना प्रधान मंत्री आवास का लाभ मिल सके सांसद राहुल गांधी जैसे गरीब का पक्का मकान मे रहने का सपना नरेन्द्र मोदी के पुरा हो सके।

Express MPCG