यजुवेंद्र सिंह ठाकुर,✍️
काँकेर— शहर के जवाहर वार्ड के मेन रोड नेशनल हाईवे से लगे एक सुने मकान में शनिवार सुबह 5 बजे लगभग आग लग गई ।
सुबह घूमने निकले लोगो ने जब मकान से आग की लपटें देखी फिर तुरन्त मकान मालिक रमेश ठाकुर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई जिसके बाद फायर स्टेशन फोन कर फायर बिग्रेड बुलाया गया फायर बिग्रेड के आते ही मकान में लगे आग पर काबू पाया गया । मकान में कोई नही रहता था बहुत पुराना मकान कोने के कारण खंडहर जैसा हो गया हैं
मकान के अंदर पुराने कम्प्यूटर के सामान और ख़ुर्शी टेबल रखे हुवे थे किसी तरह का कोई जान माल की हानि नही हुई हैं आग लगने का कारण अज्ञात हैं
