डौंडी के निकट कार,ट्रक,और बाइक में जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमे 5लोगो की मौत,1गंभीर घायल

डौंडी,कांकेर/ कांकेर जिले के सीमावर्ती बालोद जिले के डौंडी थानाक्षेत्र में एक कार,ट्रक,और बाइक में जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमे 5 लोगो की मौत हो गई , वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हो गए ।यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा कि हादसे के बाद कार रोड किनारे लगे रेलिंग से टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना स्थल पर पहुुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही. मरने वालों में 5 पुरुष और एक 13 साल की लड़की शामिल हैं। अभी अभी समाचार में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार…

सड़क हादसे में 5 लोगो की हुई मौत 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है

दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर मार्ग पर मरकाटोला के पास एक बड़ी दुर्घटना घटी , बाइक,कार एवं ट्रक में भिड़ंत हुई है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है जिसमे 3 की मौके पर मौत हो गई वही 2 की मौत उपचार के दौरान हो गई 1 की हालत नाजुक बनी हुई है

 

बताया जा रहा है कि आयरन भरकर भानूप्रतापपुर से बालोद की ओर जा रही थी इसी दौरान कार डौंडी से भानुप्रतापपुर आ रही थी जिसमें दोनों की भिड़ंत से कार के परखच्चे उड़ गए वहीं एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है ।

Express MPCG