विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,पालकगण के साथ शिक्षकों ने रेल यात्रा कराया

कांकेर

अभिषेक सिंह ठाकुर @

दुर्गुकोंदल: प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला सिहारी के विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,पालकगण के साथ शिक्षकों ने रेल यात्रा कराया।शनिवार के दिन पालकों की सहमति से देखकर सीखने की प्रक्रिया के तहत बच्चों को भानूप्रतापपुर रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर से टिकट कैसे प्राप्त करते है,टिकट कैसे निकलता है,रेल के आने के समय पूर्व की उद्घोषणा, रेल पटरी,गॉर्ड के हाथ मे लाल व हरा झंडे अर्थात सिग्नल आदि के विषय मे स्टेशन मास्टर भानुप्रतापपुर जी. के. राव और कमलनारायण साहू जी के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ बच्चों के उत्सुकता भरे प्रश्नों का जवाब भी दिया।रेल के आने के बाद सभी बच्चे रेल में पहली बार चढ़ने का आनंद लिया इसमे भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ तक के सफर में रेलवे कर्मी कुपेश्वरी मण्डावी और आरपीएफ जवानो ने यात्रा में सहयोग प्रदान करते हुए रेल यात्रा में बरती जाने वाली सावधनियों को बताया। पुनः अंतागढ़ रेल्वे स्टेशन में स्टेशन मास्टर मोहित साहू जी के द्वारा सहयोग करते हुए बच्चों से बातचीत करते हुए बच्चों के जिज्ञासा को अपने जवाब से संतुष्ट किया।इस पूरी यात्रा में रेलवे पुलिस व बीएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने बहुत ही सहयोग किया और उन्हें ज्ञानवर्धक जानकारी दी जिससे बच्चे बहुत प्रभावित हुए।श्रीमान त्रिवेणी राम साहू प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला श्रीमती गोदावरी तारमें प्रधान पाठक प्राथमिक शाला श्री हेमलाल खरे ,श्रीमतीसरस्वती कवर ,श्रीमती उत्तर वस्त्रकार ,शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री सरजुराम कोमरा, श्रीमती भागो बाई दर्रो,श्रीमती रमिला दुग्गा, श्री रूपजी कल्लो, श्रीमती तमेश्वरी नेताम, श्रीमती मनीता कोमरा,कुमारी देविका,कुमारी सुशीला,श्रीमती सजनबाई, श्रीमती सिमरो बाई कल्लो , अजीत गावड़े,अमित,श्रीमती जगनी बाई नेताम सम्मिलित हुए।