
@ दीपक विश्वकर्मा
नौरोज़ाबाद क्षेत्र अंतर्गत रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. लोगों के द्वारा होलिका दहन करने के पश्चात. एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले लग कर रंगो के त्योहार होली की बधाई दी गई. होलिका दहन के दूसरे दिन धुरेडी मनाई गई.धुरेडी के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फाग का दौर चलता रहा. और कई जगह युवकों द्वारा टोली बनाकर डीजे की धुन पर नाचते नजर आये. रंगों का त्योहार होली को मनाने के लिए महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल नौरोज़ाबाद के चौरसिया होटल के पास होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले लगाकर रंगो के त्योहार होली की बधाई दी. नरोजाबाद नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र मे सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही.
