
@ अभिनव अवस्थी
भूपेश सरकार ने अपने 5वे बजट पेश करते हुऐ छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो का ध्यान रखा है। इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ,सहायिकाओं,स्वचछता कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों,बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 2500, होमगार्ड,101 नये आत्मानंद विद्यालय,23 नवीन महाविद्यालय,4 मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिये नवीन घोषणा, वृद्धावस्था पेंशन के राशि मे वृद्धि,कोटवारों का मानदेय में वृद्धि ,नए स्पोर्ट्स अकादमी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,ग्राम पटेलों को प्रतिमाह 3000,RIPA दिया। भूपेश है तो भरोसा है के नारे को भूपेश सरकार ने चरितार्थ किया। आगे कहा मैं इसे एक ‘समावेशी’ बजट के रूप में कहूंगा, जिसने समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखने की कोशिश की है । प्रदेश की जनता को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के वाक्य को स्थापित करने बजट 2023 मील का पत्थर साबित होगा।
