विधायक सावित्री मनोज सिंह मंडावी ने स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया

कांकेर

अभिषेक सिंह ठाकुर @

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षा का नया माडल : श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी

दुर्गुकोंदल में विधायक सावित्री मनोज सिंह मंडावी ने स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया……

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गुकोंदल में स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया ।
इस अवसर में विधायक सावित्री मनोज सिंह मंडावी ने कहा आज राज्य सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा का नया माडल स्थापित किया जिससे जो गरीब बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ थे आज उन्हें अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा दी जा रही और इससे निश्चित ही प्रदेश का शिक्षा मॉडल पूरे देश भर में चर्चित है इसी तरह सरकार के द्वारा एक सबसे महत्वपूर्ण योजना सरस्वती सायकल योजना इसके तहत बालिका की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सायकल वितरण किया जा रहा है, इससे छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी होगी निश्चित ही बालिकाओं की शिक्षा में बढ़ोतरी होगी और आने वाले समय में जो बालिकाएं विद्यालय दूर होने के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही थी उन्हें साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा का लाभ होगा। उन्होंने कहाशिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में प्रमुख भूमिका होगी किसी शिक्षा से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री मंत्री वैज्ञानिक डॉक्टर इंजीनियर अच्छे-अच्छे पदों पर शिक्षा से ही प्राप्त होती है इसीलिए आप सभी को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की बात कही इस अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क सरस्वती योजना के तहत 64छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया जिसमें रखने के लिए स्टैंड बनाने के लिए विधायक अपनी तरफ से डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोप सिंह आंचला, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता उयके ने भी शिक्षा के प्रति बच्चों को विशेष ध्यान देने की बात कही थी इस अवसर में विशेष रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंचायत सदस्य एवं सभापति अमिता उयके भानूप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सूनील बबला पाढी, विधायक प्रतिनिधि हुमन सिंह मरकाम जनपद उपाध्यक्ष सुना राम तेता, अमर कचलाम श्रीं राम बघेल जनपद सदस्य राधा अशोक जैन जनपद सदस्य मुकेशवरी नरेटी जिला महामंत्री गोपी बढ़ाई भानू नगर पार्षद नरेंद्र कुलदीप ,मनीष योगी हीरालाल कोमरे मोहन मंडावी सरपंच संगनी तुलावी पार्वती सोरी सरपंच धनेश नरेटी खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे निरीक्षक सुशील कुमार पटेल खड स्रोत समन्वयक आरआर यादव खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मण्डावी व्याख्याता दिलीप सेवता मनीष गौतम, हेमंन धनेलिया बगोमा चकवती प्रतिमा शाह एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Express MPCG