
@ अभिनव अवस्थी
नगरी – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश कर दिया है । इस बजट को भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने निराशा जनक बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को इस बजट से बहुत कुछ उम्मीद थी लेकिन यह बजट चुनावी लॉलीपॉप है । इस बजट से जनता को किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं होगा । इस कांग्रेस की सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे कहा गये वो वादे गंगा जल को हाथ में रखकर क़सम खाया था की शराब बंदी करेंगे ,शराब बंदी तो दूर बल्कि घर घर शराब पहुँचाने का कार्य इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है इस बजट में सरकार ने शराब बंदी समेत अपने 36 वादो को पूरा करने की घोषणा क्यों नहीं की ।यह बजट छत्तीसगढ़ कि जनता के लिये पूरी तरह से छलावा है निराशा जनक है
