@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – माकडी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
थाना से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी अन्तुराम पटेल, उपवन क्षेंत्रपाल वन परिक्षेत्र माकडी ने थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03 मार्च को वन परिक्षेत्र माकड़ी अन्तगर्त, परिसर माकड़ी के वन भूमि कक्ष क्रमांक पी.एफ 82 में ग्राम पंचायत माकड़ी में प्रस्तावित काॅलेज भवन हेतु शासकीय वन भूमि का वन विभाग माकडी, राजस्व विभाग माकडी एवं ग्राम माकडी के प्रमुखों के द्वारा उक्त भूमि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन भूमि में अतिक्रमण करने वाले आरोपी दशरथ नेताम पिता दरियाब, निवासी ग्राम जागृतिपारा माकड़ी और देवलाल नेताम पिता छेदीलाल नेताम निवासी ग्राम जागृतिपारा, माकड़ी एवं भादूराम पिता अभिराम नाग निवासी ग्राम झाकरपारा माकड़ी के द्वारा जांच दल के सदस्यों पर आक्रोषित होकर अष्लील गाली गलौच की गई । तुम लोग कौन होते हो ,जमीन जांच करने वाले हम नापने नहीं देगें अगर जमीन को नापोगे तो जांन से मार देेंगे कहकर धमकी दिया गया ।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी मे अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 186,353,294,506,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना माकड़ी पुलिस द्वारा आरोपी दशरथ नेताम और देवलाल नेताम को घेराबंदी कर पकड लिया गया। आरोपियों को 04 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। प्रकरण ने एक अन्य फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।
संपूर्ण कायर्वाही मेें माकड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक राकेश भोयर, गिरिष कतलम, आरक्षक प्रकाश मंडावी , राजु पानीग्राही, मनेष मंडावी एवं धन्नु पटेल का कार्य सराहनीय रहा।
