विधायक मोहन मरकाम ने किया नव निर्मित स्विमिंग पूल का लोकार्पण, प्रशासनिक अधिकारी रहे नदारद ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय के नगर पालिका में शनिवार की सुबह से ही नगर पालिका के द्वारा करोड़ों की लागत से बनवाए गए स्विमिंग पूल व कांप्लेक्स का लोकार्पण करने क्षेत्रीय विधायक व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौके पर पहुंच तो गए, लेकिन मौके पर से प्रशासनिक अधिकारी नदारद रहे जिसको लेकर काफी चर्चा होती रही।

विधायक ने निर्माण कार्यों का एक-एक कर लोकार्पण तो कर दिया वही प्रशासनिक अधिकारियों के ना आने को लेकर उन्होंने कहा कि, जब मेरा 5 दिन पहले ही प्रोटोकाल जारी हो चुका है तो उनके आने व न आने की वजह से वे फिलहाल अनभिज्ञ है।

Express MPCG