स्कूली बच्चों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी खेत में, 3 बच्चे हुए घायल DAV स्कूल के थे बच्चे, जा रहे थे परीक्षा देने

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगाँव ब्लॉक के ग्राम आलोर हाई स्कूल के पास 03 मार्च शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी ऑटो नियंत्रित होकर पलट गई , इस दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में लाया गया है ऑटो में सवार बाकी बच्चे सुरक्षित हैं । आटो में 11 बच्चे सवार थे ।

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार होकर ग्राम झाटीबन से 11 बच्चे बड़ेडोंगर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा देने जा रहे थे, स्कूल जाने के दौरान आलोर हाई स्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई । घायल बच्चो को उपचार के लिए फरसगाँव अस्पताल में लाया गया ।

ऑटो के चालक रामेश्वर कोर्राम ने बताया की सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ऑटो खेत में पलट गई । ऑटो में सवार सभी बच्चे बड़ेडोंगर के DAV पब्लिक स्कूल LKG और UKG के बच्चे है, जिनकी आज परीक्षा थी , परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, फिलहाल घायल बच्चो का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है ।

Express MPCG