बढती मंहगाई को लेकर केशकाल में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पीएम का किया पुतलादहन


@ भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – युवा कांग्रेस द्वारा केशकाल विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम के नेतृत्व में गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया । प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल -डीजल – गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन कर पुतला दहन किया । जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ने कहा कि – देश मे बढ़ती महंगाई से आमजनता परेशान है गरीब और मध्यम श्रेणीं के लोगों को अपना परिवार पालने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बढती मंहगाई पर अंकुश लगाने सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसके चलते महंगाई रुकने का नाम नही ले रही है । प्रधानमंत्री मोदी के कारण अमीर और अमीर होते जा रहा है और गरीब और गरीब होते जा रहा है । रसोई गैस का दाम आसमान छू रहा है जिससे हमारी देश की माताओं बहनों को अब रसोई पर गैस बनाना बहुत अखरने लगा है और वो फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबुर होते जा रही हैं । मोदी जी कहते थे चूल्हे से धुवा निकलने से माताओ के आँख से आंसू आता है – आंखे जल्दी खराब हो जाती है चूल्हे के धुंऐ से खांसते खांसते फेफडे की बिमारी हो जाती है यह बोल बोल समझा समझाकर सबको गैस टंकी धराकर उसका राजनितिक लाभ उठाकर चुनाव जीतकर राजगद्दी पर बैठ गये और उसके बाद माताओं बहनों को भुलाकर गैस का दाम बढाना आरंभ कर दिया जो रह रहकर बढ़ते ही जा रहा है| बढते गैस टंकी के भाव के चलते अब खाली टंकी भराने के लिए माताएं बहनें पैसा जोड नहीं पा रही है अब रो रही है।” वाह रे मोदी तेरा खेल- महंगा राशन महंगा तेल ” का नारा लगाते केंद्र सरकार को युवक कांग्रेसी कोसते रहे ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पिताम्बर नाग , जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ,नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान , ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नेताम, प्रदेश महासचिव यासीन मेमन , विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम, नगर पंचायत पार्षद अनिल उसेंडी ,जनपद सदस्य रोहित नाग , दयानद कुंजाम,विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू मांडवी जी, राकेश कुंजाम, विधानसभा महासचिव हरगोविंद कश्यप, मेहरोज खत्री, हरि मण्डावी, दिनेश नेताम, कैलाश मरकाम,अजय नेताम, लालसाय मरकाम, डिकेश सोम सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Express MPCG