
@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – फरसगाँव नगर में एक बार भी अज्ञात चोरों ने नगर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है और इस बार अज्ञात चोरों ने किसी दुकान या घर नही बल्कि एसबीआई बैंक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया ,बैंक में रखे एक लाख से अधिक नगदी रकम को पार कर ले गए ।
प्रार्थी द्वारा 2 फरवरी को थाने में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाया है, जानकारी अनुसार नगर जगदलपुर रोड पर स्तिथ एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने बैंक में रखे लगभग 1.70 लाख नगदी रकम के साथ अन्य सामान को ले गए। पुलिस एसडीपीओ अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस घटना स्थल पहुँचकर जांच पंचनामा करते हुए नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही अज्ञात चोरों की हर पहलू से खोजबीन कर रही है । चोरी के सम्बन्ध में कुछ सुराग मीले है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा , फिलहाल फरसगाँव पुलिस चोर की खोजबीन कर रहीं हैं।
