थाना पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है

@योगेंद्र सिंह बैस

कांकेर/जिले के पखांजूर थाने परिसर  में एक रक्षक की पत्नी का होता रहा बलात्कार आरोपी कोई और नहीं बल्कि इसी थाने में पदस्थ हवलदार है । मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है । आरोपी को अभिरक्षा में ले गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है ।

थाना पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।पीड़िता के शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत साल भर से जबरदस्ती सम्बन्ध बना रहा था।जिसकी शिकायत आज पीड़िता ने पखांजुर थाने में की जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ् दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि दुष्कर्म का आरोपी पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था।पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।पीड़िता के शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत साल भर से जबरदस्ती सम्बन्ध बना रहा था।जिसकी शिकायत आज पीड़िता ने पखांजुर थाने में की जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाप दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि दुष्कर्म का आरोपी पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था।पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट-एम,डी, देशमुख(थाना प्रभारी पखांजुर)