नशे का सेवन कर चला रह था ट्रक,फरसगांव पुलिस ने MV एक्ट के तहत की कार्यवाही,चालक का हुआ दस हजार का जुर्माना।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – नसे का सेवन कर वाहन चलाना ट्रक चालक को मंहगा पड़ गया , फरसगांव थाना ने चालक पर एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, न्यायालय द्वारा चालक पर जुर्माना लगाया गया ।

थाना से मिली जानकारी ट्रक क्रमांक सीजी 25 ई 9878 के चालक कौशल प्रसाद पिता कुमार दास निवासी रानीतराई के द्वारा नशे का सेवन कर ट्रक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था, फरसगांव पुलिस द्वारा नगर में पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक को थाने के सामने रोका गया और चालक पर गवाहों के समक्ष ब्रिथ एनालाइजर मशीन से चेक करने पर 105 एमजी प्रति 100 एम एल शराब का सेवन किया जाना पाया गया । पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ कृत्य धारा 185 एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन भेजा गया है । न्यायालय के द्वारा ट्रक चालक कैशव प्रसाद पर दस हजार का जुर्माना लिया गया ।

Express MPCG