@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर ज्योतिर्मई प्रभावती एवं नगर पंचायत पार्षद श्रीमती संगीता पुजारी के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव में किया गया। “शिशु संरक्षण माह” कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत सभी गांवों के चिन्हाकित आंगनबाड़ी केंद्र में 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को “विटामिन A” की सिरप पिलाया जाएगा और गर्भवति माताओं का पंजीयन एवं जांच किया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का उम्रानुसार टीकाकरण किया जाएगा साथ ही कुपोषित बच्चों को चिन्हाकित कर “पोषण पुनर्वास केंद्र” (NRC) में भेजा जाएगा, साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा दिया जाएगा।
