बोरगांव में आयोजित रात्रियकालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन, डॉक्टर 11टीम बनी विजेता तो साना पारा बोरगांव की टीम बनी उपविजेता ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम ग्राम बोरगांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के युवाओं के द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का समापन किया गया ।

इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया , अंतिम व फाइनल मैच डॉक्टर इलेवन और सानापारा टीम में मध्य खेला गया जिसमे डॉक्टर इलेवन की टीम ने जीत हासिल की । आयोजक समिति के द्वारा विजेता डॉक्टर इलेवन टीम को प्रथम पुरस्कार ₹6000 एवं उप विजेता टीम सानापारा बोरगांव की टीम को द्वितीय पुरस्कार ₹35000 दिया गया । साथ ही साथ कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं वहीं विजेता और उप टीम के खिलाड़ियों को फरसगांव केकेवी जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद फिरोज के द्वारा जेके प्रो ट्रॉफी भी दिया गया ।

इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान ग्राम बोरगांव के सरपंच महेश कोर्राम , विक्की दास, फिरोज मेमन, हरीश साहू,प्रसंजित सज्ज़ल सहित आयोजक समिति के सदस्य खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे ।

Express MPCG