एनपीएस/ओपीएस विकल्प चयन की समय सीमा में वृद्धि–पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा ने व्यक्त किया विधायक संतराम नेताम के प्रति जताया आभार

*पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा ने व्यक्त किया विधायक संतराम नेताम के प्रति आभार*

–एनपीएस/ओपीएस विकल्प चयन की समय सीमा में वृद्धि–

भरत भारद्वाज ✍️

कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 3.15 लाख कर्मचारियों की बहुप्रतिक्षित मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में 01 जनवरी 2022 से ” पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का बड़ा निर्णय लिया तथा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प चयन करने हेतु कर्मचारियों को 24 फरवरी तक की समय सीमा दी थी । कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी विकल्प प्रस्तुत करना भी आरंभ कर दिया । किन्तु इन कर्मचारियों में एक समूह ऐसा समूह भी है जिनकी पेंशन योग्य सेवा गणना की तिथि स्पष्ट न होने के कारण वे विकल्प प्रस्तुत करने की समय-सीमा में वृद्धि की निरंतर मांग करता रहा। किन्तु विभाग द्वारा न इनकी मांगों पर गौर किया गया और न ही पेंशन हेतु उनकी सेवा गणना तिथि को स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस की और विकल्प चयन करने की समय सीमा 24 फरवरी तय कर दी । ऐसे में कर्मचारियों ने विकल्प न प्रस्तुत करते हुए, पेंशन हेतु सेवा गणना की तिथि स्पष्ट करने का हवाला देते हुए विकल्प प्रस्तुत करने की समय सीमा में वृद्धि की मांग पर अड़े रहे । ऐसे प्रतिकुल समय पर मोर्चा को केशकाल विधायक संतराम नेताम का निरंतर साथ मिला और उनके ही प्रयास से विकल्प प्रस्तुत करने की समय-सीमा में 05 मार्च तक वृद्धि की गई है । ओपीएस या एनपीएस विकल्प पत्र भरने की तिथि में बढ़ोतरी होने पर फरसगाँव ब्लॉक के पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के सुरेन्द्र ठाकुर, अवनेश दादोरिया, महेंद्र सोना, महेंद्र कश्यप, महेश्वर वर्मा, तामेश दीवान, मुजीब रहमान, सुकु नेताम, राधे नेताम, तुलसी पांडे, रामचन्द सोनवानी, पवन निषाद, किशोर नेताम, शिव नेताम, मोहन मरकाम, सेतु चन्द भंडारी, मनोज नेताम, हीरालाल नेताम सहित समस्त एलबी संवर्ग शिक्षकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा की है ।