बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर ✍️

बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
कांकेर/ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘हमर लक्ष्य’’ के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बोर्ड परीक्षा संबंधी कठिन विषयों के प्रश्नों का समाधान, समयबद्ध तैयारी हेतु मानसिक योजनाओं का निर्माण, बोर्ड परीक्षा में उत्तर देने की आदर्श लेखन शैली, अच्छे अंको के प्राप्ति हेतु परामर्श, विषय विशेषज्ञों द्वारा परामर्श, सलाह एवं सुझाव हेतु हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
स्टूडेंट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002331521, 62634-21782, 88899-02231 पर समस्या का समाधान कर सकते है। बोर्ड परीक्षा अवधि तक प्रत्येक दिवस संध्या 05 बजे से सांय 07 बजे तक निर्धारित समय सारणी अनुसार निम्न लिखीत विषय विशेषज्ञों द्वारा कठिन विषयों गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, कॉमर्स एकाउंट्स, भूगोल, अर्थशास्त्र संबंधी विषयों के कठिन एवं जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के हल कर त्वरित निराकरण कर परामर्श देंगे। इसके लिए विशेषज्ञ व्याख्याताओं की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही स्टूडेंट हेल्पलाइन के नियमित मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन हेतु व्याख्याता श्री हेमंत टांकसाले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समस्त प्राचार्य उपरोक्त नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें साथ ही बोर्ड परीक्षा के बच्चों को अपने विषयगत परेशानियों का त्वरित निराकरण हेतु अवगत करावें। यह सुविधा बोर्ड परीक्षा संचालन अवधि तक के लिए जारी किया गया है, अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकते हैं।

Express MPCG