शिवसेना ने विरोध प्रदर्शन कर किया चुनाव आयोग का पुतला दहन

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

शिसेना ने विरोध प्रदर्शन कर किया चुनाव आयोग का पुतला दहन
कांकेर/केंद्र की भाजपा सरकार के दलाली के विरोध में शिवसेना द्वारा कांकेर पुराना बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया ।विदित हो कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों पर ईडी, सीबीआई द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करा कर उनको परेशान किया जा रहा है। महाराष्ट्र में भी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष बस चुनाव आयोग को हथियार बनाकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना से उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह छीन लिया गया और निष्पक्ष कहे जाने वाला चुनाव आयोग केंद्र के भाजपा सरकार की दलाली कर रहा है ।जिसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में `भाजपा के तीन दलाल ईडी ,सीबीआई ,चुनाव आयोग ‘ के तहत हर जगह प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार की देशपूर्ण गंदी राजनीति से देश को परिचित कराया जा रहा है। शिवसेना का यह प्रदर्शन तब तक चालू रहेगा जब तक केंद्र की भाजपा सरकार ईडी ,सीबीआई ,चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल बंद नहीं कर देती है।

Express MPCG