बलौदाबाजार/भाटापारा/रायपुर. सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना गुरुवार देर रात्रि की बताई जा रही है । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भाटापारा अंतर्गत खमरिया ग्राम के DPWS स्कूल के पास यह हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुआ। मिली जानकारी अनुसार सिमगा ब्लाक के खिलौरी ग्राम के साहू परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम (चौथिया) अर्जुनी से वापस हो रहे थे।
