
@ दीपक विश्वकर्मा
नौरोज़ाबाद — बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निरंतर पांच फ़रवरी 2023 से चल रही विकास यात्रा आज नौरोज़ाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के कार्यक्रम स्थल पहुंची.जहाँ पर कलश दिखाकर यात्रा का स्वागत किया गया. विकाश यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अथिति बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मां सरस्वती तथा भारत माता के तैल्य चित्र मे दीप प्रज्वलन तथा कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा लगभग 14 करोड़ रूपये के कार्यों का भूमिपुजन और लोकार्पण किया गया.वार्ड नंबर 14 मे विकास यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नौरोज़ाबाद नगर परिषद के द्वितीय चरण के कार्यक्रम मे विकास यात्रा का काफिला वार्ड नंबर 14 से पैदल चलकर नगर भ्रमण करते हुये वार्ड 8 बस स्टैंड पहुंची. जहाँ पर यात्रा का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया.कार्यक्रम स्थल मे मुख्य अथिति बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा कन्या पूजन कर किया गया.जहाँ पर मुख्य अथिति के द्वारा एक करोड़ चौदह लाख के कार्यों का भूमिपुजन और लोकार्पण किया गया. मंचीय कार्यक्रम मे विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने उपस्थित जन समूह कों संबोधित करते हुए कहा की केंद्र तथा प्रदेश मे हमारी सरकार बैठी है जिनके द्वारा कई हितग्राही मूलक योजनाएं चल रही है जिनका सीधा लाभ जनता कों मिल रहा है. उन्होंने कहा की भोपाल मे बैठ कर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान योजना बनाते है तथा केंद्र मे बैठे देश के प्रधानमंत्री योजना बनाते है जिनका सीधा लाभ देश और प्रदेश मे रह रही जनता कों मिल रहा है. उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा बाल आशीर्वाद योजना चलाई जा रही है इस योजना के तहत जिन बच्चो के माता पिता गुजर गए है उन बच्चो कों प्रति माह चार हजार रूपये मिलते है विधायक बांधवगढ़ के द्वारा लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए बताया की प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी हाल ही मे सर्व समाज की बहनो कों 1000 रूपये प्रति माह लाड़ली बहना योजना अंतर्गत देने की बात कही है मुख्य्मंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत जो छोटे मोटे व्यापारी है उनको अपने व्यापार कों आगे बढ़ाने के लिए बिना व्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाता है.इन योजनाओं के अलावा भी कार्यक्रम के मुख्य अथिति बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे मे उपस्थित जन समूह से सीधा संवाद किया गया.इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिव नारायण सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री मनीष सिंह जी,नौरोजाबाद मंडलअध्यक्ष योगेश द्विवेदी जी,वरिष्ठ नेता बाबूलाल गुप्ता जी,नगरपरिषद नौरोजाबाद अध्यक्ष श्री मति कुशल सिंह,पार्षद गण श्री परवत सिंह,श्री बिलोकनाथ दाहिया जी,श्री प्रमोद सिंह जी,दीपा प्रजापति,सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप शुक्ला जी,झालानरेश पटेल जी,वरिष्ठ नेता अशोक तिवारी जी,अनु,जन,जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति,पूर्व मंडलअध्यक्ष राममिलन यादव,अनिल साहू,सोना गौतम,राजेश यादव,विनोद सिंह,राजेन्द्र विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह,कलेक्टर के,डी,त्रिपाठी,एस,डी,एम,सिध्दार्थ पटेल,तहसीलदार पंकजनयन तिवारी,सहायक पंजीयक श्री मति आरती पटेल,नौरोजाबाद टी,आई,ज्ञानेन्द्र सिंह,राजस्व निरीक्षक ज्ञानदास पनिका,पटवारी,कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण एवं अधिक संख्या मे नगरवासी मौजूद रहे।
