नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नरेश ठाकुर एवं पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) का कांकेर में भव्य स्वागत विशाल बाइक रैली एवं जगह-जगह स्वागत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, तीन लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश ठाकुर एवं श्री पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। दोनों नेताओं की नियुक्ति से जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत माकड़ी से विशाल बाइक रैली के साथ हुई। रैली के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर आदिवासी कांग्रेस, हल्बा समाज, , शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न संगठनों द्वारा फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया गया। सिनेमा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

तत्पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में महिला कांग्रेस सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष श्री बसंत यादव ने दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका अभिनंदन किया।

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने भी दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कांकेर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि जिले के दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश ठाकुर एवं श्री पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सहित समस्त कांग्रेसजनों का धन्यवाद व्यक्त किया।

तीन लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान तीन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई, जिनमें ग्राम पंचायत राउरवाही के सरपंच श्री बलराम टेपरिया एवं ग्राम पंचायत मिचेसुखई के उपसरपंच श्री मुकेश गावड़े शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव, विधायक सावित्री मनोज मंडावी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, पुरुषोत्तम पाटिल, सुभद्रा सलाम, मुकेश ठक्कर, हरीश लखमा, विनोद तिवारी, प्रशांत बाला बोकेडे, गोमती सलाम, मिथिलेश शोरी,हेमंत ध्रुव, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा (बंटी), नरेंद्र यादव, मृदुला भास्कर, भौम सिंह नाग, महेंद्र यादव, नरोत्तम पटेल, राजेश भास्कर, तरेंद्र भंडारी, राजेन्द्र साहू, वीरेंद्र ठाकुर, सुना राम तेता, सुखचंद प्रजापति,गणेश सोनी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह रेनू, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, लोमेंद्र यादव, पवन कौशिश,मतीन खान, मुकेश राय,विजय यादव,पुरुषोत्तम सिन्हा, हेमनारायण गजबल्ला, आनंद चौरसिया, मुकेश तिवारी, ॐ प्रकाश देवांगन, जितेंद्र वैध, चंद्रलोक ठाकुर, दीपक शोरी, सोमेश सोनी, सुमित राय, सुनील बबला पाढ़ी, हिरवेंद्र साहू, धनेश नरेती, दुर्गेश ठाकुर, किशोर मरकाम,मनीष योगी सहित जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की ओर से दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संपूर्ण स्वागत समारोह उत्साह, उमंग एवं संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ।