यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर
जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय के मार्गदर्शन व उपस्थिती मे बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला एवं 27 नवम्बर को “बाल विवाह मुक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कार्यक्रम सीधा प्रसारण का आयोजन जिला पंचयात सभा कक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के शिक्षक, पुलिस से साइबर टीम, स्वास्थ्य विभाग, बालक कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष सदस्य,विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता, वालंटियर जिला बाल संरक्षण इकाई,चाईल्ड हेल्प लाईन एवं जिले की सभी बाल देखरेख संस्थाओं ने सहभागिता निभाई। इस दौरान संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त बालक-बालिकाओं ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।*
